चार प्रशिक्षु अभियंताओं के आवास में चोरी ट्रेनीज हॉस्टल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ताला तोड़ साढ़े तीन लाख की संपत्ति ले गये चोर बोकारो : सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल के चार आवासों में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग साढ़े तीन लाख की संपत्ति चुरा ली. चोर अपने साथ लैपटॉप, मोबाइल, साउंड सिस्टम, कपड़ा, जूता, कंप्यूटर डिवाइस व नकदी ले गये हैं. उक्त सभी आवास […]
विज्ञापन
ताला तोड़ साढ़े तीन लाख की संपत्ति ले गये चोर
बोकारो : सेक्टर तीन स्थित ट्रेनीज हॉस्टल के चार आवासों में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग साढ़े तीन लाख की संपत्ति चुरा ली. चोर अपने साथ लैपटॉप, मोबाइल, साउंड सिस्टम, कपड़ा, जूता, कंप्यूटर डिवाइस व नकदी ले गये हैं. उक्त सभी आवास बोकारो इस्पात संयंत्र में प्रशिक्षु अभियंता के तौर पर कार्य कर रहे युवकों का है. घटना की सूचना शुक्रवार की सुबह अभियंताओं के संयंत्र से वापस लौटने पर मिली. तत्काल बीएस सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गयी.
इन आवास में हुई चोरी की घटना : चोरी की यह घटना ट्रेनिंग हॉस्टल के ब्लॉक संख्या नौ कमरा संख्या एक निवासी नागवेंद्र, ब्लॉक संख्या 13 कमरा संख्या दो और तीन निवासी निशांत कुमार और आनंद देव व ब्लॉक संख्या 15 आवास संख्या एक निवासी सुखदेव के आवास में हुई है. प्रशिक्षु अभियंता निशांत कुमार संयंत्र के सीआरएम संख्या तीन, नागवेंद्र कोक ओवन आनंद देव व सुखदेव एसएमएस में कार्यरत हैं. घटना की सूचना पाकर बोकारो इस्पात ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह मौके पर पहुंचे.
कैसे हुई घटना : अभियंता विशांत कुमार के अनुसार, रात के समय सभी अभियंता ड्यूटी गये थे. सभी के कमरे में ताला बंद था. चोरों ने आवास का ताला तोड़ दिया और आवास में रखे तीन लैपटॉप, एक एंड्रायड मोबाइल फोन, एक साउंड सिस्टम, कीमती कपड़ा, जूता, कंप्यूटर डिवाइस, व लगभग पचास हजार रुपये से अधिक नकद ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










