चास व तेनुघाट में लगी जेल अदालत
बोकारो : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के अध्यक्ष संजय प्रसाद के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारा चास बोकारो व उप कारा तेनुघाट में जेल अदालत लगायी गयी. इसमें वादों के निष्पादन के लिए एक बेंच का गठन किया गया था. बोकारो में आयोजित जेल अदालत […]
बोकारो : प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के अध्यक्ष संजय प्रसाद के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारा चास बोकारो व उप कारा तेनुघाट में जेल अदालत लगायी गयी. इसमें वादों के निष्पादन के लिए एक बेंच का गठन किया गया था. बोकारो में आयोजित जेल अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सीमा कुमारी मिंज व अधिवक्ता एस के बंदोपाध्याय थे. यहां सात वादों को निष्पादन के लिए रखा गया था.
इसमें से सिर्फ एक वाद, जो न्यायिक दंडाधिकारी एसआर कुल्लू के न्यायालय में लंबित था. उसका निष्पादन हुआ व उक्त वाद में कैदी सतीश हेंब्रम की रिहाई का आदेश हुआ. उपकारा तेनुघाट में आयोजित जेल अदालत में मेंबर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति तेनुघाट के सचिव चंद्र भानू कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी एस एन कुजूर व अधिवक्ता राकेश कुमार थे. यहां तीन वादों को निष्पादन के लिए रखा गया था. इसमें से एक वाद का निष्पादन हुआ.
परंतु उक्त वाद के कैदी जावेद उर्फ सोनू के अन्य वाद लंबित होने के कारण उसकी रिहाई नहीं हो सकी. चास जेल में आयोजित जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी सीमा कुमारी मिंज, चास जेल के अधीक्षक एवं अधिवक्ता सुरेश कुमार व एस के बंदोपाध्याय उपस्थित थे. प्राधिकार के सचिव एम के सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने कैदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त होने वाले सहायता व कैदियों को प्राप्त अधिकारों, प्ली बार्गेनिंग, सिविल लॉ, मध्यस्थता केंद्र के लाभ, घरेलू हिंसा, भ्रूण जांच इत्यादि से संबंधित कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










