चास में 40 करोड़ की लागत से बनेगा सेफ्टेज ड्रेनेज सिस्टम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आज सीएम करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास चास : चास नगर निगम क्षेत्र में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली सेफ्टेज ड्रेनेज सिस्टम का ऑनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास 28 फरवरी को ऑनलाइन करेंगे. इसकी निविदा नगर विकास विभाग की ओर से निकाल दी गयी है. योजना को पूरा करने के लिए बीटीएल लिमिटेड कोलकाता को […]
विज्ञापन
आज सीएम करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
चास : चास नगर निगम क्षेत्र में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली सेफ्टेज ड्रेनेज सिस्टम का ऑनलाइन शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास 28 फरवरी को ऑनलाइन करेंगे. इसकी निविदा नगर विकास विभाग की ओर से निकाल दी गयी है. योजना को पूरा करने के लिए बीटीएल लिमिटेड कोलकाता को जिम्मेवारी दी गयी है. योजना का कार्य पूरा करने का दो वर्ष समय सीमा निर्धारित की गयी है.
नदी-तालाब दूषित होने से बचेंगे : सेफ्टेज ड्रेनेज सिस्टम चालू हो जाने से चास होकर बहने वाली गरगा नदी व सिंगारी जोरिया सहित विभिन्न तालाब दूषित होने से बच जायेंगे. नालियों का पानी सभी वार्ड क्षेत्रों में स्टोर किया जायेगा. इसको मशीन से खींचकर प्लांट तक पहुंचाया जायेगा. प्लांट में पानी को शुद्ध किया जायेगा. साथ ही गंदे पानी को बागवानी के लिए लोगों को दिया जायेगा. वहीं जमने वाले गाद से जैविक खाद तैयार किया जायेगा. नगर प्रबंधक सब्बीर आलम ने बताया :
सैफ्टेज ड्रेनेज सिस्टम का डीपीआर काफी पहले बना लिया गया था. इसका निविदा विभाग की ओर से निकाली गयी है. शिलान्यास होते ही निगम क्षेत्र में योजना पर काम शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा. प्लांट चीराचास क्षेत्र के फुदनीडीह में लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










