बीएसएल : नगर सेवा में 15 की जगह अब नौ विभाग

Updated:
विज्ञापन

छह विभागों काे अन्य विभाग में किया गया मर्ज सुनील तिवारी बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा में 15 की जगह अब सिर्फ नौ विभाग ही होंगे. शेष छह विभागों को अन्य विभाग में मिला दिया गया है. ऐसा मानव संसाधन के सही इस्तेमाल व सेवा कार्य को प्रभावी बनाने के लिए किया […]

विज्ञापन
छह विभागों काे अन्य विभाग में किया गया मर्ज
सुनील तिवारी
बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर सेवा में 15 की जगह अब सिर्फ नौ विभाग ही होंगे. शेष छह विभागों को अन्य विभाग में मिला दिया गया है. ऐसा मानव संसाधन के सही इस्तेमाल व सेवा कार्य को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है. इस संबंध में बीएसएल की ओर से ऑफिस ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है.
सिविल, वाटर सप्लाई, एल एंड ए, रेवेन्यू, इस्टेट कोर्ट व सुरक्षा विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इन विभागों काे किया गया मर्ज : इलेक्ट्रिकल व एयर कंडिशनिंग को मिला कर इलेक्ट्रीकल एंड एयर कंडिशनिंग विभाग बनाया गया है. पब्लिक हेल्थ, जैविक उद्यान व हर्टिकल्चर को मिला कर पब्लिक हेल्थ एंड गार्डेन बनाया गया. वहीं क्वार्टर एलॉटमेंट, रिकॉर्ड सेल, फिल्ड सर्विस, लिजिंग एंड लाइसेंसिंग को मिला कर इस्टेट अफेयर्स विभाग बनाया गया है.
इसके अलावा अन्य विभाग पहले की तरह काम करते रहेंगे. तत्काल प्रभाव से विभागों का विलय सेवा कार्य के लिए लागू हो गया है. इलेक्ट्रिकल एंड एयर कंडिशनिंग विभाग के एजीएम (टीइ-एसी) डीजीएम (टीइ- इलेक्ट.) को, पब्लिक हेल्थ एंड गार्डेन विभाग के एजीएम (टीए हर्टिकल्चर) जी चक्रवर्ती डीजीएम (टीइ-पीएच) को व सीनियर मैनेजर (टीए हर्टिकल्चर) अनिल कुमार एजीएम (टीए हर्टिकल्चर) को और इस्टेट अफेयर्स विभाग में सीनियर मैनेजर (फिल्ड सर्विसेस) डीजीए (टीए- एल एंड इ) को रिपोर्ट करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola