फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का समापन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो जिला फुटबॉल टीम की घोषणा आज बोकारो : बोकारो जिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर खिलाडियों का चयन ट्रायल का समापन सोमवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ. यह जानकारी बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने दी. बताया कि इसमें जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब के चयनित खिलाड़ियों ने […]

विज्ञापन

बोकारो जिला फुटबॉल टीम की घोषणा आज

बोकारो : बोकारो जिला फुटबॉल टीम के गठन को लेकर खिलाडियों का चयन ट्रायल का समापन सोमवार को मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ.
यह जानकारी बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयोजक महेंद्र प्रसाद ने दी. बताया कि इसमें जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें उनकी प्रतिभा व स्किल के आधार पर उनका चयन किया गया. सेल फुटबॉल अकादमी के सहायक कोच मो. सलीम, मदन राम व दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों का चयन किया. चयनित बोकारो जिला के खिलाड़ी खूंटी में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य सीनियर अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे.
चयन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया. मंगलवार को बोकारो जिला की चयनित फुटबॉल टीम की घोषणा की जाएगी. बोकारो जिला फुटबॉल टीम की घोषणा हैल्पिंग हैंड‍्स के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व गोपाल मुरारका करेंगे. सभी खिलाडियों को जर्सी सेट प्रदान किया जाएगा. पहला मैच सीनियर अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को खूंटी में खेला जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola