ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना जरीडीह थाना क्षेत्र गांगजोरी चिलगड्डा मुख्य मार्ग पर हुई जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी व चिलगड्डा पंचायत की मुख्य सड़क डंडरू नाला पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय अशोक कुमार महतो की मौत हो गयी. दीपक कुमार महतो को मामूली चोट आयी है. गांगजोरी गांव के […]

विज्ञापन

घटना जरीडीह थाना क्षेत्र गांगजोरी चिलगड्डा मुख्य मार्ग पर हुई

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी व चिलगड्डा पंचायत की मुख्य सड़क डंडरू नाला पुल के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय अशोक कुमार महतो की मौत हो गयी. दीपक कुमार महतो को मामूली चोट आयी है. गांगजोरी गांव के अशोक कुमार तथा दीपक महतो अपनी बाइक से चिलगड्डा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ईंट लदे ट्रक 709संख्या जेएच01सीजे8015 की चपेट में आ गये. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. आजसू नेता संतोष महतो, नरेंद्र महतो, अमरलाल महतो, रंजीत वर्णवाल घायलों को बीजीएच ले गये. वहां डाॅक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया.
इधर जरीडीह एएसआइ रामजी शाह सदलबल पहुंचे और दोनों वाहनों को जब्त लिया है. एक अन्य खबर के अनुसार मंगलवार की देर रात जैनामोड़ अशोक पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर दो बाइकों की टक्कर में बाइक पर सवार टाड़मोहनपुर निवासी पंसस सुनील महतो का बड़ा बेटा अंकित कुमार जख्मी हो गया. वहीं बैजनाथ लहरी को भी चोट आयी है. दोनों बीजीएच में इलाजरत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola