जमानत पर बाहर आकर अपराधियों ने की बोकारो की सबसे बड़ी चोरी
बोकारो : बोकारो एसपी कार्तिक एस ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 25 दिसंबर की रात को एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा में हसन चिकना गिरोह ने 71 लॉकरों को काट कर 68 उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली थी. बोकारो के […]
बोकारो : बोकारो एसपी कार्तिक एस ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 25 दिसंबर की रात को एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा में हसन चिकना गिरोह ने 71 लॉकरों को काट कर 68 उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली थी. बोकारो के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी है़
प्रशासनिक भवन शाखा के लॉकरों को काटने की योजना हसन चिकना गिरोह ने वर्ष 2015 में ही तैयार की थी़ हथियार व गैस कटर लेकर इस शाखा की रेकी भी किया जा चुका था. लेकिन उस समय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह को सेक्टर चार थाना इलाके में लॉकर काटने के सामान के साथ पकड़ लिया था. गिरोह के सरगना हसन चिकना समेत उसके 10 सदस्यों को जेल भेजा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










