लकड़ीगोला में बीएसएल प्रबंधन ने तोड़ा अवैध निर्माण, दी माेहलत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो कमरे तोड़े गये, हटाया गया अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत बोकारो : लकड़ीगोला स्थित मोहन टिंबर के अंदर अवैध निर्माण को बुधवार को बीएसएल ने तोड़ा. इसके तहत दो कमरा तोड़ा गया. अवैध निर्माण हटाने के दौरान टिंबर संचालक ने बीएसएल प्रबंधन से 48 घंटे की मोहलत मांगी. कहा : […]
विज्ञापन
दो कमरे तोड़े गये, हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत
बोकारो : लकड़ीगोला स्थित मोहन टिंबर के अंदर अवैध निर्माण को बुधवार को बीएसएल ने तोड़ा. इसके तहत दो कमरा तोड़ा गया. अवैध निर्माण हटाने के दौरान टिंबर संचालक ने बीएसएल प्रबंधन से 48 घंटे की मोहलत मांगी. कहा : 48 घंटे के भीतर स्वयं अवैध निर्माण को हटा लेंगे. इस पर बीएसएल प्रबंधन ने टिंबर मालिक को 48 घंटे का समय दे दिया.
प्रबंधन सूत्रों की मानें तो अगर 48 घंटे के भीतर टिंबर संचालक ने अवैध निर्माण नहीं हटाया तो, बीएसएल प्रबंधन अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटा देगा. अवैध निर्माण हटाने के दौरान मजिस्ट्रेट, स्थानीय पुलिस व बीएसएल सिक्यूरिटी के जवान काफी संख्या में उपस्थित थे. साथ ही, स्थानीय लोगों की भी भीड़ यहां उमड़ पड़ी.
लकड़ीगोला स्थित मोहन टिंबर के अंदर अवैध निर्माण किया गया है. इसको लेकर बीएसएल प्रबंधन ने कई बार टिंबर संचालक को नोटिस भेज कर अवैध निर्माण हटाने की बात कही. टिंबर संचालक की ओर से अवैध निर्माण नहीं हटाये जाने के कारण बीएसएल की टीम बुधवार को
यहां पहुंची. अवैध निर्माण ध्वस्त करने के दौरान अभी दो ही कमरा टूटा था कि टिंबर संचालक ने फिर 48 घंटे
की मोहलत बीएसएल प्रबंधन से
मांगी. कहा कि स्वयं अवैध निर्माण हटा लूंगा. प्रबंधन ने टिंबर संचालक को 48 घंटे की मोहलत देते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटाने की बात कही. प्रबंधन का कहना है कि निर्धारित समय के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटा तो वह उसे हर हाल में पूरी तरह से हटा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










