भू-राजस्व मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो. भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने रविवार को बोकारो परिसदन में अपने विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा की. मंत्री ने सिविल सर्जन से मलेरिया की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने समाज कल्याण, कल्याण, आपूर्ति के अलावा ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने कहा : केंद्र […]

विज्ञापन

बोकारो. भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने रविवार को बोकारो परिसदन में अपने विधानसभा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा की. मंत्री ने सिविल सर्जन से मलेरिया की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने समाज कल्याण, कल्याण, आपूर्ति के अलावा ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.

इस दौरान मंत्री ने कहा : केंद्र व राज्य सरकार ने विकास के लिए कई योजनाओं को चला रखा है. अधिकारी योजनाओं को ससमय व सही ढंग से धरातल पर उतारें. इसका सीधा लाभ लाभुकों को मिलना चाहिए.

उन्होंने पदाधिकारियों को खानापूर्ति से बचने की सलाह दी. मंत्री ने कोयला क्षेत्र के डीआइजी प्रभात कुमार से विधि व्यवस्था आदि पर भी चर्चा की. बैठक में डीडीसी दिगेश्वर तिवारी, चास एसडीओ सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, मनरेगा के पंकज दुबे, पीएम आवास के नोडल पदाधिकारी रूपेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola