बोकारो : सेल्फी लेने के दौरान कूलिंग पांड में गिरी युवती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : सेल्फी से लगातार हादसे हो रहे हैं. अब ताजा मामला बोकारो का है. सेल्फी लेने के चक्कर में ही एक युवती कूलिंग पांड में गिर गयी. पुलिस और अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. मामला बोकारो के हरला थाना इलाके का है. यहां खटाल की रहने वाली युवती सुलेखा सेल्फी […]
विज्ञापन
बोकारो : सेल्फी से लगातार हादसे हो रहे हैं. अब ताजा मामला बोकारो का है. सेल्फी लेने के चक्कर में ही एक युवती कूलिंग पांड में गिर गयी. पुलिस और अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. मामला बोकारो के हरला थाना इलाके का है. यहां खटाल की रहने वाली युवती सुलेखा सेल्फी ले रही थी. सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कूलिंग पांड में गिर गयी. तत्काल हरला थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
सूचना मिलते ही थाना की पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के साथ तालाब के आसपास मौजूद लोग भी सुलेखा को बचाने के लिए कूलिंग पांड में कूदे. देखते ही देखते कूलिंग पांड के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










