गैर मजरुआ जमीन का आधार देंगे, तभी कटेगी रसीद : अमर
फुसरो: सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक एमके राव गुरुवार को सीसीएल चपरी गेस्ट हाउस में सूबे के भू-राजस्व एवं खेल मंत्री अमर बाउरी से मिले. खदान विस्तार में गैर मजरूआ जमीन के कारण बाधा उत्पन्न होने की जानकारी दी. इस पर मंत्री ने बेरमो सीओ एमएन मंसूरी को विस्थापितों की जमीन के कागजात की जांच करने का […]
फुसरो: सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक एमके राव गुरुवार को सीसीएल चपरी गेस्ट हाउस में सूबे के भू-राजस्व एवं खेल मंत्री अमर बाउरी से मिले. खदान विस्तार में गैर मजरूआ जमीन के कारण बाधा उत्पन्न होने की जानकारी दी. इस पर मंत्री ने बेरमो सीओ एमएन मंसूरी को विस्थापितों की जमीन के कागजात की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर विस्थापितों के पास कागजात नहीं है तो अंचल में कागजात खोजे. गरीबों का हक का ध्यान रखें. अब जनता को गैर मजरूआ जमीन का कुछ न कुछ आधार देना होगा, जैसे रजिस्टर्ड हुकूमनामा, म्यूटेशन, जमाबंदी आदि. इसके बाद ही संबंधित जमीन की रसीद कटेगी.
मंत्री श्री बाउरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड का 18वां स्थापना दिवस पखवारा बोकारो में होने वाला है. समारोह में मंत्री लुइस मरांडी भाग लेंगी. राज्य युवा अवस्था में पहुंच गया है. राज्य गठन के बाद से अब तक का सर्वाधिक जीडीपी दर 8.25 फीसदी तक झारखंड पहुंच गया है, जो पहले 4.45 था. जीडीपी ग्रोथ के मामले में पूरे देश में गुजरात के बाद झारखंड का दूसरा स्थान है. रघुवर सरकार के तीन साल में काफी बदलाव हुआ है. स्थायी सरकार पर लोगों में विश्वास जगा है. मोमेंटम झारखंड के बाद झारखंड में विकास का माहौल बना है. पहले रांची, फिर जमशेदपुर और अब बोकारो में विकास का मार्ग तेजी से खुलने जा रहा है.
मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में भाजपा का अहम रोल है. इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजोयी को जाता है. कुछ दल कहते हैं कि झारखंड लड़ कर लिया गया है, लेकिन लड़ने के नाम पर इन्होंने नौटंकी की है. 1993 में अल्पमत में आयी तत्कालीन केंद्र सरकार से राज्य बनाने का सौदा नहीं कर स्वार्थ सिद्धि कर समझौता कर लिया.
मौके पर मंत्री के निजी सचिव राजेश कुमार राय, ढोरी जीएम एमके राव, एसओए सुरेश कुमार सिंह, बेरमो सीओ एमएन मंसूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, कालीचरण बाउरी, विनोद बाउरी, ललन मल्लाह आदि मौजूद थे.
राजगीर में बैठक स्थगित होने पर बेरमो से वापस लौटे भू-राजस्व मंत्री
भू-राजस्व एवं खेल मंत्री अमर बाउरी गुरुवार को बिहार के राजगीर में सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्री की होने वाली बैठक में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन बेरमो पहुंचे के बाद मोबाइल पर सूचना मिली कि बैठक स्थगित हो गयी है. इसके बाद मंत्री सीसीएल चपरी गेट हाउस पहुंचे थे. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व बाउरी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










