तय समय पर होगा बोसा का चुनाव : डॉ पांडेय

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को सेक्टर 04 स्थित कार्यालय में हुई. इसमें एसोसिएशन की ओर से 2015-17 सत्र में किये गये कार्य की चर्चा की गयी. उपलब्धि की बात की गयी. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पीके पांडेय ने की. डॉ पांडेय ने कहा : एसोसिएशन का चुनाव तय समय पर […]

विज्ञापन

बोकारो: बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को सेक्टर 04 स्थित कार्यालय में हुई. इसमें एसोसिएशन की ओर से 2015-17 सत्र में किये गये कार्य की चर्चा की गयी. उपलब्धि की बात की गयी. अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पीके पांडेय ने की. डॉ पांडेय ने कहा : एसोसिएशन का चुनाव तय समय पर होगा. इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर के नाम पर चर्चा शुरू हो गयी है.

डॉ पांडेय ने कहा : इ-01 व इ-02 व सत्र 2013-14 व 2014-15 का पीआरपी व पेंशन का मामला बोर्ड में पास हो चुका है. 2008-10 के वेतन विसंगति को दूर करने का प्रयास भी लगातार जारी है. वहीं पर्क्स की लड़ाई सेफी के साथ मिलकर कोलकाता न्यायालय में लड़ी जा रही है. कहा : अधिकारियों के अधिकार की आवाज एसोसिएशन लगातार उठा रहा है.

डॉ पांडेय ने कहा : अधिकारियों के विश्राम गृह में 24 गुणा 07 बिजली उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की गयी है. वहीं बीजीएच में अधिकारियों के लिए अलग से ब्लड व यूरिन कलेक्शन सेंटर स्थापित कराया गया. साथ ही अधिकारियों के विदाई समय सम्मान समारोह किया जा रहा है. महासचिव लंबोदर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कृष्ण गगरई, मनोज दुबे, अरुण, रविभूषण आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola