भाजयुमो ने आतंकवादियों का पुतला जलाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: जम्मु-कश्मीर स्थित सोपिया के भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोहर अहमद भट्ट की बीते दिनों आतंकवादियाें द्वारा की गयी हत्या के विरोध में रविवार को महावीर चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया. साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर स्व. भट्ट को श्रद्धांजलि दी. चास नगर दक्षिणी व उत्तरी अध्यक्ष नंदन सिंह और सत्यनारायण […]
विज्ञापन
चास: जम्मु-कश्मीर स्थित सोपिया के भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोहर अहमद भट्ट की बीते दिनों आतंकवादियाें द्वारा की गयी हत्या के विरोध में रविवार को महावीर चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों का पुतला दहन किया. साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर स्व. भट्ट को श्रद्धांजलि दी. चास नगर दक्षिणी व उत्तरी अध्यक्ष नंदन सिंह और सत्यनारायण स्वर्णकार की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादियों को कश्मीर से मार भगाने की जरूरत है.
मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमंत सिंह, उत्तरी महामंत्री कंचन डे, शिवदास प्रमाणिक, दक्षिणी महामंत्री संदीप कुवर टुन्ना, अशोक सिंह, ध्रुव कुमार, दीपक सिंह, सौरभ, कुणाल पासवान, शुभम सिंह, जिसु मोदक, बिट्टू मंडल, सोमनाथ घोषाल, प्रभु स्वर्णकार, जयशंकर सिंह, पीयूष लोहिया, पंचम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










