जागरूकता व काम में पारदर्शिता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

Updated:
विज्ञापन

फुसरो: बेरमो कोयलांचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए. सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत करगली ऑफिसर्स क्लब में गुरुवार को सीसीएल अधिकारियों एवं संवेदकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी. मौके पर कारो पीओ राजमुनी राम ने कहा कि लोग दिल से चाहते हैं कि भ्रष्टाचार समाप्त हो. इसलिए काम में […]

विज्ञापन
फुसरो: बेरमो कोयलांचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को जगह-जगह कार्यक्रम हुए. सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत करगली ऑफिसर्स क्लब में गुरुवार को सीसीएल अधिकारियों एवं संवेदकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी. मौके पर कारो पीओ राजमुनी राम ने कहा कि लोग दिल से चाहते हैं कि भ्रष्टाचार समाप्त हो.

इसलिए काम में पारदर्शिता रखें. उन्होंने कहा कि काम में पारदर्शिता से भ्रष्टाचार खत्म होगा. एएफएम केके ब्रहृमचारी से संवेदकों से कहा कि काम को सुचारु चलाने के लिए सिस्टम में बदलाव लाएं. मौके पर करगली वाशरी पीओ टीएन शर्मा, एमके पंजाबी, एसओपी पीसी सेट्ठी, एसओइएंएम केके झा, विक्रय पदाधिकारी एसएल यादव, प्रतुल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, सतीश कुमार, संवेदक भास्कर सिंह, राजकिशोर, छोटे खान, संतोष सिंह, उमेश, सोखा, बसंत सिंह, सुनील सिंह मौजूद थे.

भ्रष्टाचार मुक्त भारत को लेकर नुक्कड़ नाटक : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार मुक्त भारत को लेकर गुरुवार को ढोरी ऑफिसर्स क्लब में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक में सीसीएल के विभिन्न एरिया के कामगारों ने हिस्सा लिया. भ्रष्टाचार से देश को कैसे मुक्त किया जाये उसे दिखाया गया. नुक्कड़ नाटक की टीम का नेतृत्व पिपरवार एरिया के अजय कुमार शर्मा ने किया. टीम में सिरका एरिया से केशो मिस्त्री, अरगड़ा के मनप्रीत सिंह, योगेंद्र करमाली, बीएंडके के मदन राम सतनामी आदि शामिल हैं. मौके पर ढोरी के एसओएस एएन तिवारी, एसओएम एलपी पात्रा, एसओपी विजय कुमार, वरीय प्रबंधक पीके झा, भरत जी ठाकुर, सुरेश कुमार सिंह, एके मिश्रा, योगेश तिवारी, डॉ अजय सिंह, शैलेश कुमार, रोहित राज सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola