सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 19 को
बोकारो: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है़ छात्र कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्नातक स्तरीय सीडीएस परीक्षा 19 नवंबर को होगी़ यूपीएससी ने कहा है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से […]
उम्मीदवारों को डाउनलोड एडमिट कार्ड कॉलम में जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, कैप्चा कोड, जन्मतिथि डालना होगा. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इस परीक्षा के माध्यम से थल सेना, वायु सेना और नौसेना में 414 ऑफिसर नियुक्त किये जायेंगे. चयनित होनेवाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए संबंधित अकादमियों में भेजा जायेगा.
इस परीक्षा के द्वारा इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के 100, इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला के 45, एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद के 32, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई (पुरुष) के 225 और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई (महिला) के 12 पदों पर नियुक्ति होनी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










