सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी : डीआइजी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : चार दिवसीय राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता सेक्टर 12 स्थित जैप 4 के मैदान में सोमवार से शुरू हुई. प्रतियोगिता में जैप की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुख्य अतिथि डीआइजी कोयला क्षेत्र प्रभात कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. डीआइजी ने कहा कि प्रतियोगिता […]
विज्ञापन
बोकारो : चार दिवसीय राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता सेक्टर 12 स्थित जैप 4 के मैदान में सोमवार से शुरू हुई. प्रतियोगिता में जैप की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुख्य अतिथि डीआइजी कोयला क्षेत्र प्रभात कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की. डीआइजी ने कहा कि प्रतियोगिता में सफलता के लिए प्रतिभागियों का लक्ष्य निर्धारण जरूरी है.
इसके लिए जवानों को मानिसक व शारीरिक रूप से फिट रहने की जरूरत है. जैप 4 के समादेष्टा नौशाद आलम ने आगंतुकों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने सभी टीम मैनेजर से भी परिचय प्राप्त किया. इसके पूर्व प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही टीमों ने मार्च पास्ट किया.
इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ ली. नौशाद आलम ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया. धन्यवाद ज्ञापन जैप 4 के पुलिस उपाधीक्षक ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










