केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी : भुवनेश्वर मेहता

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) सदस्यों की जीबी बैठक सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद महतो ने लोगों से एक से पांच नवंबर तक किसानों की समस्याओं को लेकर संसद भवन के घेराव […]

विज्ञापन
बोकारो : सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) सदस्यों की जीबी बैठक सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद महतो ने लोगों से एक से पांच नवंबर तक किसानों की समस्याओं को लेकर संसद भवन के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की. कहा : केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी हैं.

सरकार की गलत नीति के कारण किसानों का जीना मुहाल हो गया है. किसानों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिलने के कारण वे आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं.

नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को ‘काला दिवस’ मनायेगा विपक्ष : श्री महतो ने बताया : आठ नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर विपक्ष की ओर से काला दिवस मनाया जायेगा. 13 नवंबर को संपूर्ण विपक्ष व 23 सामाजिक संगठनों की ओर से बदलो झारखंड बनाओ झारखंड के नारा के साथ राजभवन पर धरना कार्यक्रम होगा. इसके अलावा नौ से 11 नवंबर तक संसद भवन के सामने सभी राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन की ओर से नई दिल्ली में महाधरना कार्यक्रम है. मौके पर यूनियन के महामंत्री पीके पांडेय, स्वयंबर पासवान, मनोज, राजू, पीके राय, जेपी पंडित, अमितेश मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola