चिदरी में जुआ अड्डा पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोमिया. चतरोचट्टी पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीचिदरी पंचायत के चिदरी गांव स्थित एक बंद आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी कर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वहां 10 मोटरसाइकिल समेत नकद 45 हजार रुपये जब्त किया है. थाना प्रभारी हरिऔंध करमाली ने बताया कि रात में आंगनबाड़ी केंद्र […]

विज्ञापन
गोमिया. चतरोचट्टी पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीचिदरी पंचायत के चिदरी गांव स्थित एक बंद आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी कर जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने वहां 10 मोटरसाइकिल समेत नकद 45 हजार रुपये जब्त किया है. थाना प्रभारी हरिऔंध करमाली ने बताया कि रात में आंगनबाड़ी केंद्र में जुआ अड्डा चलने की सूचना पर छापेमारी की गयी. जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बाद में जमानत पर सभी को छोड़ दिया गया. वाहन मालिकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी में माधो टुडू, गोपाल हजाम, प्रवीण सांगा सहित जैप के जवान शामिल थे. ज्ञात हो चतरोचट्टी पुलिस थाना क्षेत्र में जुआ व शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. थाना प्रभारी श्री करमाली ने कहा कि किसी कीमत पर अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जायेगा. इधर, नरकंडी से स्थायी वारंटी लटन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola