बोकारो थर्मल: डीवीसी प्रबंधन का भरोसा नहीं आया काम, काम से बैठाये गये एएमसी मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बी प्लांट सीएचपी कोल मिल के मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल एएमसी के 52 मजदूरों को सोमवार से बैठा दिया गया. बीके कंस्ट्रक्शन में कार्यरत उक्त मजदूरों ने मंगलवार को पावर प्लांट गेट के समक्ष सुबह प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया़ सीएचपी कोल मिल के एएमसी में उक्त सभी […]

विज्ञापन
बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी बी प्लांट सीएचपी कोल मिल के मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल एएमसी के 52 मजदूरों को सोमवार से बैठा दिया गया. बीके कंस्ट्रक्शन में कार्यरत उक्त मजदूरों ने मंगलवार को पावर प्लांट गेट के समक्ष सुबह प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया़ सीएचपी कोल मिल के एएमसी में उक्त सभी मजदूर गत 14 वर्षों से कार्यरत थे़ आंदोलनरत मजदूरों का नेतृत्व डीवीसी असंगठित ठेका कामगार संघ के सचिव इकबाल आलम कर रहे थे.
क्यों बैठाये गये मजदूर : बोकारो थर्मल बी प्लांट की एक एवं दो नंबर यूनिट को डीवीसी मुख्यालय के आदेश पर दो माह पूर्व ही बंद कर दिया गया है, ज़बकि कोयला नहीं रहने के कारण तीन नंबर यूनिट बंद रखी गयी है़ दो यूनिटों की बंदी से कोल मिल के एएमसी के काम का टेंडर नहीं निकाला गया. काम बंद हो जाने के कारण मजदूरों के गेट पास का नवीकरण नहीं किया गया.

फलत: ठेकेदार ने सभी मजदूरों को काम से हटा दिया़डीवीसी असंगठित ठेका कामगार संघ के सचिव इकबाल आलम का कहना है कि काम बंद होने की आहट के साथ ही कोल मिल के एएमसी के सभी 52 मजदूरों ने स्थानीय प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार तथा डीजीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव से वार्ता में नये पावर प्लांट के एएमसी में समायोजित करने की मांग की थी़ प्रोजेक्ट हेड ने पुराने मजदूरों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिया था. इस बाबत प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार ने बताया कि यूनिट की बंदी से कोल मिल के एएमसी का काम बंद हो गया़ कहा : बी प्लांट के कार्यरत मजदूरों को ए प्लांट के काम में प्राथमिकता देने संबंधी कोई वार्ता उनके साथ नहीं हुई है.

विरोध प्रदर्शन में सलीम अंसारी, भोला शर्मा, अश्विनी कुमार, गणेश यादव, वीरेंद्र राम,कैलाश तुरी,कामेश्वर महतो, शकील खान, ग़णपति, मो़ रफीक सहित सभी मजदूर शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola