व्यावसायिक संस्थानों को लगाना होगा कंपोस्ट प्लांट
गीला कचरा को ले नगर निगम गंभीर चास : चास नगर निगम क्षेत्र में अधिक मात्रा में गीला कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अब कंपोस्ट प्लांट लगाना अनिवार्य है. इसके लिये निगम की ओर से 14 व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में परिसर के अंदर ही प्लांट लगाने का निर्देश दिया […]
गीला कचरा को ले नगर निगम गंभीर
चास : चास नगर निगम क्षेत्र में अधिक मात्रा में गीला कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को अब कंपोस्ट प्लांट लगाना अनिवार्य है. इसके लिये निगम की ओर से 14 व्यावसायिक संस्थानों को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में परिसर के अंदर ही प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है. प्लांट लगाने में निगम की ओर से तकनीकी मदद दी जायेगी. साथ ही इस प्लांट को लगाने वाले को होल्डिंग टैक्स में रियायत देने का विचार भी किया जा रहा है. निगम की ओर से फिलहाल आवासीय होटलों, विवाह मंडपों,
आवासीय विद्यालयों, सब्जी बाजार व बाजार समिति सहित अन्य को नोटिस दिया गया है. नगर प्रबंधक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सभी को नोटिस उपलब्ध करा दिया गया है. अगर कोई भी संस्थान कंपोस्ट संयंत्र नहीं लगाता है तो निगम की ओर से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में इस पद्धति पर भी अंक निर्धारित किया गया है. इसको देखते हुए निगम की ओर से कार्रवाही शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










