रोजगार को ओड़िशा में गये कसमार के व्यक्ति की मौत
कसमार. रोजगार के लिए पलायन करने वाले कसमार थाना क्षेत्र के पोंडा गांव निवासी जगेश्वर मांझी (55 वर्ष) की ओड़िशा में मौत हो गयी. वह ओड़िशा में नेपथा कंपनी में हाइवा का चालक था. घटना 15 सितंबर की है. रविवार को उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों […]
रविवार को उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे. ओड़िशा के झासुगुडा से जिस एंबुलेंस से जागेश्वर मांझी का शव पोंडा पहुंचा था, उसमें आये उसके एक साथी ने परिजनों को कंपनी की ओर से भेजे गये 14 हजार रुपये दिये.
गांव वालों ने इस पर रोष जताते हुए कहा कि कंपनी ने मौत के बाद उचित मुआवजा तक नहीं दिया. बताया गया कि जागेश्वर 15 सितंबर की रात में झासुगुडा में नेपथा कंपनी की छाई से लदा हाइवा को चलाकर डंप एरिया में जा रहा था. उसी दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. उसी में दब कर उसकी मौत हो गयी. ओड़िशा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद कंपनी को भेज दिया. इधर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि हारू रजवार ने कहा है कि अंचल की ओर से मुआवजा दिलाने को लेकर पहल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










