साइबर अपराध रोकने की बारीकियों से हुए रूबरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएसपी-थानेदार को प्रशिक्षण बोकारो : बोकारो जिले में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस महकमे में आइटी की बारीकियों की समझ को जरूरी समझा जाने लगा है. इसी आलोक में शनिवार को सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को साइबर मामलों के अनुसंधान की बारीकियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित […]
विज्ञापन
समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएसपी-थानेदार को प्रशिक्षण
बोकारो : बोकारो जिले में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस महकमे में आइटी की बारीकियों की समझ को जरूरी समझा जाने लगा है. इसी आलोक में शनिवार को सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को साइबर मामलों के अनुसंधान की बारीकियों को समझाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया. बोकारो समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली साइबर आर्मी के संजय मिश्रा बतौर प्रशिक्षक उपस्थित थे. श्री मिश्रा ने डीएसपी व इंस्पेक्टर व थानेदारों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी व उनके अनुसंधान की बारीकियों की जानकारी दी. एसपी वाइएस रमेश की मौजूदगी में प्रशिक्षण संपन्न हुआ.
इस दौरान सवाल-जबाब का भी सत्र चला. प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया : हाल के दिनों बोकारो समेत पूरे प्रदेश में एटीएम फ्रॉड, फेक आइडी से फेसबुक का गलत इस्तेमाल करने व बैंक से पैसे की निकासी ऑनलाइन तरीके से किये जाने से संबंधित मामले थानों में दर्ज किये गये हैं. ऐसे मामलों के अनुसंधान की बारीकियों की जानकारी नहीं होने से दर्ज मामलों को सबूतों के अभाव में बंद करना पड़ता है. फलत: साइबर अपराधकर्मी को लाभ मिल जाता है.
पुन: अपराधी ऐसे कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. प्रशिक्षण के बाद ऐसे मामलों के अनुसंधान में मदद मिलेगी. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि साइबर अपराधकर्मी बुजुर्ग और सरकारी कर्मी को अधिक निशाना बना रहे हैं. उनके पास कॉल कर एटीएम का नंबर आदि पूछ कर खाता से राशि निकासी की जा रही है. इसके लिए आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. डीएसपी मुख्यालय पूनम मिंज, डीएसपी सिटी अजय कुमार, डीएसपी सीसीआर रजत मणी बाखला, थाना प्रभारी चास कमल किशोर, सेक्टर 4 थाना प्रभारी आदित्य मिश्रा, माराफारी थाना प्रभारी राजीव कुमार, सेक्टर 6 इंद्रासन चौधरी, हरला थाना प्रभारी समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










