मेंस कांग्रेस की बैठक में सेफ्टी बरतने की सलाह
बालीडीह: दपू रेलवे मेंस कांग्रेस बोकारो शाखा कार्यालय में गुरुवार को काउंसिल मीटिंग हुई. बतौर मुख्य अतिथि आद्रा मंडल संयोजक सुब्रत डे को शाखा सचिव बोकारो ने पौधा देकर सम्मानित किया. श्री डे ने सदस्यों तथा रेलवे कर्मियों को बढ़ते रेल हादसे को लेकर सचेत किया. कहा : सेफ्टी बहुत जरूरी है. काउंसलिंग में भोजुडीह […]
श्री डे ने सदस्यों तथा रेलवे कर्मियों को बढ़ते रेल हादसे को लेकर सचेत किया. कहा : सेफ्टी बहुत जरूरी है. काउंसलिंग में भोजुडीह सचिव अमित कुमार सिंह तथा बोकारो शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय, रनिंग ब्रांच के अनिमियो चक्रवर्ती तथा टी गोस्वामी ने संबोधित कर सेफ्टी के लिए जरूरी जानकारियां दी.
साथी कॉलोनी के लिए नियमित स्वच्छ जल, सफाई, क्वार्टरों की मरम्मत सहित रेलवे कर्मियों की समस्याओं को सुन कर आद्रा मंडल के संबंधित उच्चाधिकारी तक पहुंचा कर निदान के लिए पहल करने का भरोसा दिया. मौके पर अखिलेश, सरोज, संतोष, विजय, सीबी ओझा, सुखदेव चक्रवर्ती, रामनवल, नन्हें दुबे, इजरायल, एके महतो, दिलीप साह, विद्यासागर, आरपी मिश्रा, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










