शिवलिंग देखने जुट रहे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कसमार: कसमार प्रखंड अंतर्गत मंजूरा पंचायत के झरमुंगा गांव में लोखाय महतो के घर के एक कमरे में गुरुवार की सुबह शिवलिंग प्रकट होने की खबर उड़ी है. लोखाय महतो की पत्नी कलावती देवी के अनुसार, वह उसी कमरे में सोयी थी. सपने में देखा कि काेई उसे कमरे से बाहर निकलने को कह रहा […]
विज्ञापन
कसमार: कसमार प्रखंड अंतर्गत मंजूरा पंचायत के झरमुंगा गांव में लोखाय महतो के घर के एक कमरे में गुरुवार की सुबह शिवलिंग प्रकट होने की खबर उड़ी है. लोखाय महतो की पत्नी कलावती देवी के अनुसार, वह उसी कमरे में सोयी थी. सपने में देखा कि काेई उसे कमरे से बाहर निकलने को कह रहा है. नींद टूटने पर वह हड़बड़ा गयी और कमरे से बाहर निकल गयी.
बाहर निकलते ही ऐसा महसूस हुआ मानो पूरे घर में कंपन हो रहा है. कुछ देर बाद कमरे में जाने पर एक पत्थर प्रकट हुआ मिला. इसकी खबर फैलने के बाद से दर्शन व पूजा के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. जिस जगह (कमरे) में शिवलिंग प्रकट होने का दावा किया गया है, उसमें हर साल मां मनसा की पूजा होती है. इस बार 30 अगस्त को पूजा हुई थी तथा प्रतिमा भी अब तक स्थापित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










