आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या : पुलिस का दावा, छेड़खानी से परेशान महिला ने पति-देवर संग मिल की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: चंदनकियारी के ग्राम हराइकुरवा निवासी आजसू कार्यकर्ता सुधीर रवानी की हत्या गांव की एक महिला के साथ जबरन यौन संबंध स्थापित करने के प्रयास व छेड़खानी करने के कारण हुई है़ मृतक आजसू कार्यकर्ता के साथ-साथ आरटीआइ कार्यकर्ता व गांव का पूर्व मुखिया भी रह चुका था़ घटना के एक माह बाद पुलिस ने […]
विज्ञापन
बोकारो: चंदनकियारी के ग्राम हराइकुरवा निवासी आजसू कार्यकर्ता सुधीर रवानी की हत्या गांव की एक महिला के साथ जबरन यौन संबंध स्थापित करने के प्रयास व छेड़खानी करने के कारण हुई है़ मृतक आजसू कार्यकर्ता के साथ-साथ आरटीआइ कार्यकर्ता व गांव का पूर्व मुखिया भी रह चुका था़ घटना के एक माह बाद पुलिस ने सुधीर की हत्या का उद्भेदन कर लिया है.
मामले में मृतक के ही गांव की महिला बालिका देवी, उसके पति बुलू रवानी व देवर लखीराम रवानी को गिरफ्तार कर लिया है़ अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस, रस्सी, मृतक का चाकू व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है़ मंगलवार को एसपी वाइएस रमेश ने कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में यह जानकारी दी.
स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने किया उद्भेदन : एसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए स्पेशल टास्क फोर्स टीम का गठन चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया था़ पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक के बाद एक हत्या के सभी पहलुओं से पर्दा हटता गया़ घटना के नामजद सभी अभियुक्त पुलिस जांच में निर्दोष मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










