भूमि के बदले जिला प्रशासन ने गेल से मांगी राशि

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: जगदीशपुर- हल्दिया गैस पाइप लाइन के लिए स्टोरेज की भूमि के लिए जिला प्रशासन ने गेल कंपनी से राशि की डिमांड की है. गेल ने जिला के पांच प्रखंडों में स्टोरेज के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अधियाचना की थी. जिला प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर संबंधित अंचला से उसकी जांच करा रिपोर्ट मंगा […]

विज्ञापन

बोकारो: जगदीशपुर- हल्दिया गैस पाइप लाइन के लिए स्टोरेज की भूमि के लिए जिला प्रशासन ने गेल कंपनी से राशि की डिमांड की है. गेल ने जिला के पांच प्रखंडों में स्टोरेज के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अधियाचना की थी. जिला प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर संबंधित अंचला से उसकी जांच करा रिपोर्ट मंगा ली है. अंचलाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने इसके लिए गैस पाइप लाइन का कार्य कर रही कंपनी गेल को भूमि के एवज में राशि की मांग की है. राशि जमा होने के साथ ही भूमि गेल को स्थानांतरित कर दी जायेगी.

एक स्टोर के लिए एक एकड़ भूमि की है आवश्यकता : गेल को जिला में पांच स्थानों पर स्टोर का निर्माण करना है. एक स्टोर का निर्माण करने के लिए एक एकड़ भूमि की आवश्यकता है. गेल ने सर्वे के बाद जिला प्रशासन को विभिन्न अंचल में भूमि उपलब्ध कराने को कहा था. जिला प्रशासन ने इसके लिए जंगल-झाड़ी , गैरमजरूआ व सरकारी भूमि को चिह्नित किया है.

नक्शा के अनुसार सर्वे : जगदीशपुर- हल्दिया-बोकारो- धामरा गैस पाइप लाइन बोकारो के कई प्रखंड होते हुये गुजरेगी. इसके लिए नक्शा के अनुसार भूमि का सर्वे किया जायेगा. नक्शा में किस स्थान पर स्टोरेज बनाया जाना है. उसका निर्धारण कंपनी द्वारा किया गया है. बताया जाता है गैस पाइप लाइन जिस स्थान से गुजरेगी. उस रैयतों को फसल आदि के नष्ट होने के एवज में मुआवजा दिया जायेगा.

गैस पाइप लाइन के लिए स्टोर बनाने के लिए गेल ने अधियाचना दी थी. भूमि चिह्नित करने के साथ अब स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए कंपनी से डिमांड की गयी है.

जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता, बोकारो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola