साउथ गोविंदपुर साइडिंग की जेजे पिट के पास बनेगा प्रोजेक्ट, डीसी रेल लाइन के निकट से कोयला निकालने की तैयारी
कतरास. धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के निकट साउथ गोविंदपुर साइडिंग की जेजे पिट के पास लगी आग को बुझाने के लिए बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर युद्ध स्तर पर उक्त स्थल पर डोजरिंग का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया. सूत्रों का कहना है कि डीसी रेल लाइन बंदी […]
कतरास. धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के निकट साउथ गोविंदपुर साइडिंग की जेजे पिट के पास लगी आग को बुझाने के लिए बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर युद्ध स्तर पर उक्त स्थल पर डोजरिंग का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया. सूत्रों का कहना है कि डीसी रेल लाइन बंदी के बाद प्रबंधन ट्रैक के बगल से कोयला निकालने की तैयारी को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है. 12 सितंबर से टुंडू साइडिंग चालू हो जायेगा.
बंद डीसी रेल लाइन से टुंडू तक मालगाड़ी आयेगी और कोयला अन्यत्र ले जाया जायेगा. बुधवार को क्षेत्र के जीएम केसी मिश्रा, एजीएम एसएस दास, मैनेजर सुमन शरण, सर्वेयर आरबी यादव, एके सिंह, राजेश गुप्ता, बीकेआर ओझा जेजे पिट पहुंचे और कार्यस्थल का जायजा लेकर परियोजना बनाने का काम शुरू कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










