इस्पात नगरी बोकारो में लगी लौह पुरुष की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : इस्पात नगरी बोकारो में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित की गयी. मंगलवार रात को गरगा पुल के डिवाइडर सेंटर के पास मूर्ति लगायी गयी है. 18 फुट की मूर्ति को बनाने में तीन माह का समय लगा है. मूर्ति बोकारो विधायक बिरंची नारायण के विधायक मद से बनाया गया […]

विज्ञापन
बोकारो : इस्पात नगरी बोकारो में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापित की गयी. मंगलवार रात को गरगा पुल के डिवाइडर सेंटर के पास मूर्ति लगायी गयी है. 18 फुट की मूर्ति को बनाने में तीन माह का समय लगा है. मूर्ति बोकारो विधायक बिरंची नारायण के विधायक मद से बनाया गया है. मूर्ति निर्माण में छह लाख रुपया का खर्च आया है.
जल्द होगा अनावरण : बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बताया : लौह पुरुष की मूर्ति का अनावरण जल्द किया जायेगा. मूर्ति के आस-पास की साज-सजावट अपने आप में अद्वितीय होगा. इससे क्षेत्र का रौनक बढ़ेगा. कहा : लंबे वक्त से लौह पुरुष की मूर्ति लगाने की मांग विभिन्न संगठन की ओर से की जा रही थी. कहा : बोकारो डीसी ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.
संजय शान ने किया निर्माण: मूर्ति निर्माण कुशवाहा नगर-चास के संजय शान ने की है. श्री संजय ने बताया : मूर्ति बनाने में फाइबर मेटल का इस्तेमाल किया गया है. नक्काशी के साथ-साथ मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है. बताया : मूर्ति पर धूप व बारिश का असर नहीं होगा. इससे मूर्ति की रौनक लंबे समय तक बरकरार रहेगी. संजय शान की मूर्ति इससे पहले बोकारो व आस-पास के क्षेत्र में खुबसूरती बढ़ा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola