जरूरतमंदों को दिलाया जायेगा लोन : भोलू
चास: नगर निगम की ओर से आठ सितंबर को लोन मेला का आयोजन किया गया है. इसमें सभी स्वयं सहायता समूहों को लोन दिलाया जायेगा. साथ ही स्वरोजगार करने के लिये जरूरतमंदों को भी अनुदानित दर पर लोन दिलाने का प्रयास किया जायेगा. यह कहना है चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान का. वह […]
चास: नगर निगम की ओर से आठ सितंबर को लोन मेला का आयोजन किया गया है. इसमें सभी स्वयं सहायता समूहों को लोन दिलाया जायेगा. साथ ही स्वरोजगार करने के लिये जरूरतमंदों को भी अनुदानित दर पर लोन दिलाने का प्रयास किया जायेगा. यह कहना है चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान का. वह सोमवार को निगम सभागार में लोन मेला की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में संचालित सभी बैंक लोन मेला में भाग लेंगे. इसमें सभी बैंकों के लिये अलग-अलग स्टॉल बनाया जायेगा. लोगों को जानकारी देने के लिये पूछताछ काउंटर भी बनेगा. उन्होंने कहा कि लोन मेला में प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह को विशेष ध्यान दिया जायेगा, ताकि लोन लेकर समूह आत्मनिर्भर बन सके. मौके पर सीएमएम निर्मल कुमार, प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
स्वच्छता अभियान चला : मेयर भोलू पासवान की देखरेख में वार्ड नंबर 24 व 25 में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान नालियों की सफाई की गयी. साथ ही नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह, संजय, संजय सिंह, अनिल बाबला, मैक्स मिंटू, निरू, पंकज चौरसिया, जोगा यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










