ऊंटों की जब्ती से नाराज लोग पहुंचे थाना, एसडीएम से मांगा मुआवजा
नावाडीह. बकरीद के मौके पर नावाडीह पुलिस, प्रशासन ने शुक्रवार की देर रात को विभिन्न गांवों में छापेमारी कर ऊंट की कुर्बानी देने पर रोक लगाते हुए 18 ऊंटों को जब्त कर स्थानीय लोगों को सौंप दिया गया था. इससे नाराज अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों ग्रामीण रविवार को झामुमो के जिला अल्पसंख्यक सचिव शाहीद अंसारी […]
इसके बाद भी कार्रवाई हुई तो बाल-बच्चों के साथ सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. विधायक ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने ऊंट की कुर्बानी पर रोक लगायी है.
जिन गरीब ग्रामीणों ने मिल कर ऊंट की खरीदारी की है, उनके लिए सरकार को मुआवजा तय करना चाहिए, ताकि वे बकरा आदि की कुर्बानी देकर त्योहार मना सके. उन्होंने इस संबंध में एक टीम गठित कर इस संबंध में सीएम से मुलाकात करने का भरोसा दिया. एसडीएम ने मांगों को लेकर सरकार से पत्राचार करने वादा किया. कहा कि निर्देश मिलते ही मुआवजा दिया जायेगा, परंतु किसी भी स्थिति में ऊंट की कुर्बानी देने की इजाजत नहीं होगी. सीसीआर डीएसपी रंजीत माणिक बाखला ने कहा कि सुरही, खरपिटो, परसबनी, आहारडीह सहित पेंक थाना के पेंक, नारायाणपुर, काछो, पलामू आदि गांवों से जब्त 18 ऊंट वेलफेयर बोर्ड को सौंपे जायेंगे. बैठक में बेरमो डीएसपी पीपी कच्छप, नावाडीह बीडीओ अरुण उरांव, थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, डॉ धनंजय प्रसाद सिंह, डाॅ ब्रजेश कुमार, कांग्रेस नेता इमरान अंसारी, रउफ अंसारी, अमीन अंसारी, शाह मोहम्मद अंसारी, कमरूद्दीन राय, इद्रीश अंसारी, मुन्ना खान, अलीमुद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, मारूफ अंसारी, इसराफिल अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










