सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुसलिम महिलाओं के हित में : शिबू
बरवाअड्डा. तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट फैसले का स्वागतयोग्य है. इस मुद्दे को लेकर मुसलिम महिलाएं एवं युवतियां आंदोलनरत थी. तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुसलिम महिलाओं के हित में है. अब वे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी. ये बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने मंगलवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा […]
झामुमो तीन तलाक पर कोर्ट के फैसले का स्वागत करता है. वहीं श्री सोरेन ने प्रदेश के रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पास करवा कर सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को पिछले दरवाजे से भूमि उपलब्ध करवाना चाहती है. कम मानदेय पर युवकों से काम लेकर सरकार झारखंडी युवाओं का शोषण कर रही है.
मुख्यमंत्री झारखंड को बरबाद करने पर तुले हुए हैं. रघुवर सरकार से जनता खुश नहीं है और समय आने पर जवाब देने को तैयार है. झामुमो भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करेगा. मौके पर जिप सदस्य दुर्योधन प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, यु़द्धेष्वर सिंह, मदन महतो, अमित महतो, रतिलाल टुडू, संजय सोरेन, लालमोहन महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










