ePaper

तेज बहाव की चपेट में आये तीन बच्चे, दो को बचाया गया एक की मौत

Updated at : 29 Jul 2017 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
तेज बहाव की चपेट में आये तीन बच्चे, दो को बचाया गया एक की मौत

बेरमोः बारिश से हमें भले थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी भी नदियां उफान पर हैं. कई जिलों में अलर्ट जारी है. दामोदर नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बहाव काफी तेज है दामदोर नदी की चपेट में आकर तीन बच्चियां डूब गयी. तीनों बच्चियों को जब डूबते हुए देखा गया […]

विज्ञापन

बेरमोः बारिश से हमें भले थोड़ी राहत मिली है लेकिन अभी भी नदियां उफान पर हैं. कई जिलों में अलर्ट जारी है. दामोदर नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बहाव काफी तेज है दामदोर नदी की चपेट में आकर तीन बच्चियां डूब गयी.

तीनों बच्चियों को जब डूबते हुए देखा गया तो लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, दो बच्चियों को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीसरी बच्ची नदी की तेज धार में बह गयी. उसकी उम्र 12 साल थी.

उसकी पहचान बेरमो के दक्षिणी पंचायत की मुखिया रुपा देवी की बेटी के रूप में हुई है. दमादोर नदी में बहते तेज बहाव कोे देखते हुए इलाके के लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी गयी है. कई लोग जिनका रोजमर्रा का काम इस नदी से चलता है वह भी इससे दूरी बनाये हुए हैं . इस घटना के बाद कुछ लोग अधिक सतर्क होने पर जोर दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola