कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता : अनिल

बोकारो : क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने किया. कहा : हर सफलता के पीछे कड़ी मेहनत होती हैं. अच्छा प्रोफेशनल बनने के साथ-साथ अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है. कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने 11 वीं के विद्यार्थियों का स्वागत […]
कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने 11 वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया. 12 वीं के छात्र सुदीप्ता लाहा व छात्रा आयशा रहमान ने अपने अनुभव साझा किया. माइक्रोसाफट के सीइओ सत्या नडेला जैसे कई व्यक्तित्वों के जीवन से सीख लेने की सलाह दी. कहा : आइआइटी जैसी प्रवेश परीक्षा में विफल होने के बावजूद हार नहीं मानीं. कठिन परिश्रम करते हुऐ अपने लक्ष्य को हासिल किया.
11 वीं के नव नामांकित छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय दिया. ज्योतस्ना व आयुष ने संचालन किया. कोमल, प्रियंका, अनन्या, निक्की, मुस्कान, खुशी, लक्ष्मी, अदिति, आकांक्षा व मधु ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों को प्रभारी विजय कुमार ठाकुर व शोभा द्विवेदी ने भी संबोधित किया. मौके पर शैलेंद्र कुमार, कृतिका वर्मा, राजेश मिश्रा, अंजू ठाकुर, भावेश कुमार, अमित चौधरी, संदीप बनर्जी, सत्येंद्र पांडेय, सत्या गोप, नित्यानंद झा, विधान दत्ता, फकीरचंद्र, संघमित्रा चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




