Bokaro News : एक मई को भूख हड़ताल करेंगे आश्रित परिवार
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक हुई.
विज्ञापन
बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टू-टैक गार्डन में हुई. अध्यक्षता सनी देओल व संचालन शंभू कुमार ने किया. श्री देओल ने कहा कि जनवरी माह में हुई वार्ता में आश्रितों के नियोजन के लिए सहमति बनी थी. बीएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों की मांग पर संघ से आश्रितों की सूची सौंप दी. चार महीने बीतने को है, मगर अब तक कोई पहल नहीं दिख रही है. अब सभी आश्रित परिवारों की ओर से एक मई को संघ के बैनर तले टू-टैक गार्डन में भूख हड़ताल की जायेगी. बैठक में संतोष कुमार, सुभाष राम, विलोम मांझी, जितेंद्र राजवार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










