Bokaro News : हजारीबाग और बोकारो सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : हजारीबाग और बोकारो सेमीफाइनल में

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हजारीबाग और बोकारो पहुंच गया है.

विज्ञापन

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हजारीबाग और बोकारो जिला की टीम पहुंची गयी हैं. बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में हजारीबाग ने लोहरदगा को आठ विकेट से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा ने 19.2 ओवरों में सभी विकेट होकर 68 रन बनाये. टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन वैष्णवी ने बनाये. गेंदबाजी में हजारीबाग की रितिका कुमारी ने 13 रन देकर तीन विकेट लिये. अंकिता कुमारी, सलोनी कुमारी व वर्षा कुमारी को एक-एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए हजारीबाग ने 9.3 ओवरों में दो विकेट खोकर 69 रन बना लिये. टीम की ओर से श्रेया साह ने 31 व वर्षा कुमारी ने नाबाद 19 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में लोहरदगा की विनीता कुमारी ने 12 रन खर्च कर दो विकेट लिये. हजारीबाग की रितिका कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान ने दिया.

बोकारो की खुशी कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच

दूसरे मैच में बोकारो ने धनबाद को छह विकेट से हराया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाये. टीम की ओर से कुमारी खुशी ने 35, बबली कुमारी ने 21 व अनीशा सिंह ने 16 रन बनाये. गेंदबाजी में बोकारो की साक्षी कुमारी ने 19 रन देकर दो विकेट लिये. प्राजंलि को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए बोकारो ने 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 102 रन बना लिये. टीम की ओर से खुशी कुमारी ने नाबाद 25, अनुष्का झा ने 24 व वैष्णवी कुमारी ने नाबाद 18 रन बनाये. बोकारो की चार खिलाड़ी रन आउट हुई. बोकारो की खुशी कुमारी प्लेयर ऑफ द मैच रही.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola