बोकारो: लापता युवक का नरकंकाल बरामद, 2022 से था गायब

Updated:
विज्ञापन
bokaro skeleton incident

बोकारो में लापता युवक का नरकंकाल बरामद

Bokaro News: बोकारो में तीन साल से लापता युवक का नरकंकाल बरामद किया गया है. मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद ही जांच तेज हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Bokaro News: झारखंड के बोकारो से एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है. करीब तीन साल से लापता युवक खालिक बाबू अंसारी का नरकंकाल बरामद किया गया है. इस बरामदगी ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पुष्पा कांड में नरकंकाल बरामद पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मधुटांड़ जंगल से हो चुका है.  

2022 में हुआ लापता 

जानकारी के मुताबिक, खालिक बाबू अंसारी बरमसिया थाना क्षेत्र के आरता गांव का रहने वाला था. साल 2015 में उसकी शादी अलकुशा निवासी हबीब अंसारी की बेटी हिना बीवी से हुई थी. 2018 से वह भर्रा बांका पुल के पास शमीम अंसारी के घर में रह रहा था. 16 जून 2022 की रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. 18 जून 2022 को पत्नी हिना बीवी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया, जिसमें मारपीट के बाद लापता होने की बात भी कही गई थी. 

हाईकोर्ट की फटकार के बाद जांच में तेजी 

इस मामले में सालों तक पुलिस के हाथ खाली रहे. लेकिन जैसे ही मामला हाईकोर्ट पहुंचा और फटकार लगी, पुलिस हरकत में आई. 2025 में केस दोबारा खुला और जांच तेज की गई. जांच के दौरान भर्रा कब्रिस्तान से खालिक अंसारी का नरकंकाल बरामद किया गया. हैरानी की बात ये है कि एक पिंडराजोरा थाना क्षेत्र इलाके से  और दूसरा नरकंकाल चिरा चास थाना क्षेत्र के भर्रा कार्बिस्तान से बरामद किया गया है. लगातार दूसरे नरकंकाल की बरामदगी ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं दोनों ही मामले एक पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से तो दूसरा चिरा चास  थाना के भर्रा कब्रिस्तान जुड़े हैं और इनकी निगरानी चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह  के अधीन आती है

एफएसएल टीम पहुंची 

मौके पर चास एसडीपीओ, चास थाना, हरला थाना और सेक्टर-4 थाना प्रभारी के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची. पुलिस ने कब्रिस्तान को पूरी तरह सील कर दिया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola