बोकारो: मैसूर में गोमिया के प्रवासी मजदूर की मौत, शव लाने के लिए परिजनों ने मंत्री से की मदद की अपील 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: मैसूर में काम कर रहे गोमिया के राजू गंझू की पैर के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने शव को गांव लाने के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गोमिया से राकेश वर्मा की रिपोर्ट

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गोमिया पंचायत का है, जहां एक और प्रवासी मजदूर की मैसूर में मौत हो गई. 

पैर के ऑपरेशन के बाद हुई मौत

गोमिया निवासी बुचु गंझु का 46 वर्षीय बेटा राजू गंझू परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मैसूर में टावर लाइन का काम करता था. परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले फोन पर सूचना मिली कि काम के दौरान गिरने से उसके पैर में गंभीर चोट आई है और डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है. बीते 19 मई को स्थानीय अस्पताल में राजू के पैर का ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि राजू गंझू की मौत हो गई है. 

परिजनों में कोहराम, मंत्री से लगाई गुहार  

मौत की खबर सुनते ही पत्नी और बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे. परिजन परेशान होकर शव को गोमिया लाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे. बुधवार को मृतक के परिजन मंत्री योगेंद्र प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई. विधायक प्रतिनिधि ने मंत्री से बात कर मदद का भरोसा दिया और शव को गोमिया स्थित मृतक के आवास तक पहुंचाने की बात कही. 

गोमिया में प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोमिया पंचायत का दुर्भाग्य है कि यहां के लोग जीविका चलाने के लिए जिंदा परदेश जाते हैं और मरकर लौटते हैं. अब तक दर्जनों प्रवासी मजदूरों की दूसरे राज्यों में मौत हो चुकी है. इस घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं और परिजन परेशान स्थिति में हैं. गांव में शोक का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola