नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित न होना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर आघात है: अर्जुन मुंडा
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Apr 2026 11:02 AM
अर्जुन मुंडा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं की उम्मीदों पर आघात बताया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पारित न होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर गहरा आघात बताया.
विपक्षी दलों पर साधा निशाना
अर्जुन मुंडा ने बयान जारी कर कहा कि आज लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित न होना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर आघात है. महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जो उनके सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हो सकता था, उसे कांग्रेस, TMC, DMK, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने रोक दिया. उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दलों ने इस अवसर को उत्सव की तरह लिया. यह सिर्फ एक बिल का विरोध नहीं, बल्कि उन सपनों का विरोध है जो देश की बहनों ने एक मजबूत और समान भविष्य के लिए देखे थे.
राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत
अर्जुन मुंडा ने कहा कि नारी सिर्फ शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की नींव है. उनके अधिकारों और अवसरों को सीमित करना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. आज आवश्यकता है कि हम राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें क्योंकि देश की प्रगति, महिलाओं की प्रगति से ही संभव है.
यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक
यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










