गुमला के जंगल में पुलिस व नक्सली मुठभेड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने डोरंडा आये दो युवक गिरफ्तार, दो भागे रांची : डाेरंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के आरोप में गिरफ्तार राहुल राज और विनय को मंगलवार को जेल भेज दिया. राहुल राज बूटी मोड़ टेंगरा टोली और विनय कुमार सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने विनय के पास से […]
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल बेचने डोरंडा आये दो युवक गिरफ्तार, दो भागे
रांची : डाेरंडा पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के आरोप में गिरफ्तार राहुल राज और विनय को मंगलवार को जेल भेज दिया. राहुल राज बूटी मोड़ टेंगरा टोली और विनय कुमार सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने विनय के पास से एक बाइक और राहुल के पास से एक स्कूटी बरामद की है.
शिवाजी नगर निवासी शुभम शर्मा और बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रताप मिश्रा भागने में सफल रहे. दोनों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. डोरंडा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के अनुसार शुभम शर्मा इस चोर गिरोह का सरगना है. उसकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की और बाइक बरामद होने की संभावना है. चारों युवक बाइक चोरी कर बेचने का काम करते हैं.
डोरंडा थाना प्रभारी के अनुसार 22 मई को सूचना मिली थी कि श्रीकृष्ण सिंह पार्क डोरंडा के पास चाेरी की बाइक बेचने के लिए चार युवक पहुंचे हैं. इसी सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो युवक भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी के अनुसार बरामद स्कूटी की चोरी खेलगांव ओपी क्षेत्र से हुई थी. बाइक की चोरी कहां से हुई है, इसका सत्यापन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










