झारखंड विधानसभा चुनाव : झारखंड में बंपर वोटिंग, 71 फीसदी लोगों ने किया मतदान

Updated at : 20 Dec 2014 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव : झारखंड में बंपर वोटिंग, 71 फीसदी लोगों ने किया मतदान

झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया. झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी दौर में वोट देने के लिए संताल परगना इलाके में वोटरों का जबरदस्त उत्साह देखा गया. इस चरण में राज्य में 71 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. प्राप्त आंकड़े के अनुसार राजमहल में […]

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया. झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी दौर में वोट देने के लिए संताल परगना इलाके में वोटरों का जबरदस्त उत्साह देखा गया. इस चरण में राज्य में 71 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

प्राप्त आंकड़े के अनुसार राजमहल में 67, बोरियो में 68, बरहेट में 69, लिटिपाड़ा में 75.20, जामताडा में 71, दुमका में 63, गोड्डा में 65.28 और पाकुड में 75 फीसदी मतदान होने की खबर है. हालांकि इसकी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है और अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी है.

03.03:झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें व अंतिम चरण का मतदान समाप्त . आज विधानसभा के 16 सीटों के लिए वोट डाले गये. आधिकारिक तौर पर एक बजे तक 53.86% मतदान की खबर है. चुनाव आयोग 4.30 बजे इससे संबंधित प्रेस वार्ता करेंगे.

ठंड में सुबह सात बजे से शुरु हुए मतदान के दौरान लोगों को मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध देखा गया और दिन चढने के साथ इसमें तेजी आयी.

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ हो गया और अपराह्न एक बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से लगभग 53.86 प्रतिशत मतदान हुआ.

जाजोरिया ने कहा कि मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए आज सत्तर प्रतिशत तक मतदान होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी सोलह सीटों पर सुरक्षा बलों की बडे पैमाने पर तैनाती की गयी है और अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

02.30 : कड़ी सुरक्षा के बीच अंंतिम चरण का मतदान जारी है. आज अंतिम चरण में तीन बजे तक वोट ड़ाले जाएंगे.

01: 35 : झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा के बूथ नंबर 17 में पहुंचकर मतदान का जायजा लिया. इससे पहले उन्होंने धर्मस्थान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की.

एक बजे तक मतदान प्रतिशत :
जामताड़ा में 57%, नाला में 56%, बोरियो में 45%, राजमहल में 43%, बरहेट में 47%, पाकुड़ में 61%, लिट़्टीपाड़ा में 59%, महेशपुर में 58%, दुमका में 43.5%, जामा में 56%, जरमुंडी में 57%, शिकारीपाड़ा में 60.15%, सारठ में 59%, पोड़ैयाहाट में 56%, गोड़्डा में 47%और महगामा में 48%


11: 15 AM – मतदान प्रतिशत 11 बजे तक :
पाकुड 41%, जामा 33%, पोड़ैयाहाट 37%, गोड्डा 37%, महगामा 35 %,दुमका 30.5 %,जरमुंडी 34.5%,शिकारीपाड़ा 35 %

09 : 21 AM – वोटिंग प्रतिशत
9 बजे तक:दुमका 11%,राजमहल 9% , लिट्टीपाड़ा 14 %, जामा 14 %, शिकारीपाड़ा 14%, महेशपुर 15 %, नाला 11%, बोरियो 15%, जरमुंडी 12 %, पाकुड़ 16 %, सारठ 14.25 % ,पोड़ैयाहाट 15% ,बरहेट 12 % ,जरमुंडी 12 %, महगामा 15.20%


09: 05 AM – बहरवा से प्रभात खबर प्रतिनिधि राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. यहां बूथ नंबर 14 में इवीएम में खराबी आ जाने के कारण मतदान 20 मिनट देर से शुरू हुआ.

08 : 04 AM-दुमका प्रतिनिधि आनंद जयसवालने बतायाशिकारीपाड़ा के बूथ संख्‍या 18 में इवीएम खराब होने के कारण 7: 54 बजे के बाद मतदान शुरू हो सका. वहीं दुमका विस क्षेत्र के बूथ संख्‍या 17 में महेशपुर से जेएममए प्रत्याशी स्टीफन मरांडी ने वोट डाला.

08 :00 AM : हमारे बहरवा प्रतिनिधि राजकुमार
ने बताया कि यहां ठंड के वावजूद वोटर घर से निकल रहे हैं. महिलाएं कतार में ज्यादा हैं. वह जल्द मतदान देकर घर का काम निपटाना चाहतीं हैं.

7 : 48 AM-हमारे पाकुड़ प्रतिनिधि रामप्रसाद सिन्हा
ने बताया कि यहां शहरी क्षेत्र में मतदाता सुबह 6:30 बजे से ही कतार में लगे हुए हैं. यहां खास बात है कि महिलाएं कतार में सबसे ज्यादा देखीं जा रहीं हैं.


7 : 40 AM- प्रभात खबर के दुमका प्रतिनिधि आनंद जयसवाल ने बताया कि यहां सुबह से ही लोगों की कतार लगी हुई है. लोगों में मतदान के प्रति रूझान देखने को मिल रहा है.

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 के पांचवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है. लोग सुबह से ही मतदान करने के लिए कतार में खड़े देखे जा रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ माने जाने वाले संताल परगना में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है.

अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को सुबह सात से दिन के तीन बजे तक मतदान होगा. इस चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता, मंत्री लोबिन हेंब्रम सहित कुल 208 प्रत्याशी (16 महिला प्रत्याशी) चुनाव मैदान में हैं. करीब 37 लाख मतदाता हैं. मुख्यमंत्री दो सीटों (दुमका व बरहेट) से चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव के लिए 22240 मतदानकर्मियों को लगाया गया है.

सबसे अधिक झामुमो के प्रत्याशी

इस चरण में सबसे अधिक झामुमो के 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. भाजपा और झाविमो ने 15-15 उम्मीदवारों को उतारा है. चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. कुल 3773 बूथ बनाये गये हैं. इनमें 389 मॉडल बूथ है. 291 बूथों से वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है.

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी


झामुमो-16, भाजपा-15, झाविमो-15, बसपा-12, कांग्रेस-11, भाकपा-04, माकपा-06, राजद-06, एनसीपी-02

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola