धनबाद : जमींदोज हुए 40-42 मकान, दर्जन भर लोग घायल

Updated at : 15 Nov 2014 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : जमींदोज हुए 40-42 मकान, दर्जन भर लोग घायल

धनबाद : धनबाद के कतरास इलाके के अंगारपथरा में आज 40-42 मकान जमीन में धंस गये. घटना अहले सुबह हुई, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे,जिसके कारण लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये.प्रभात खबर के संवाददाता ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में मकान पांच से तीन फीट तक धंस गये हैं […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के कतरास इलाके के अंगारपथरा में आज 40-42 मकान जमीन में धंस गये. घटना अहले सुबह हुई, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे,जिसके कारण लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये.प्रभात खबर के संवाददाता ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में मकान पांच से तीन फीट तक धंस गये हैं और सभी मकानों में दरारें पड़ गयीं हैं.

गौरतलब है कि यह इलाका डेंजरजोन में आता है, जिसे चिह्नित कर बीसीसीएल ने लोगों को मकान खाली करने का नोटिस लगभग पांच साल पहले ही दे दिया था, लेकिन लोग अभी तक रहते आ रहे थे. जिसके कारण यह घटना हुई. मलबे में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola