तारा शाहदेव प्रकरण:रकीबुल से संपर्क रखने वाले तीन डीएसपी को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2014 7:41 AM
रांची: रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से संपर्क रखने के आरोप में डीएसपी रैंक के तीन पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है. रांची पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी. जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें नगरऊंटारी के डीएसपी सुरजीत कुमार, तोरपा के एसडीपीओ अनुदीप सिंह व देवघर के एसडीपीओ अनिमेष नैनथानी शामिल हैं. बताया […]
रांची: रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन से संपर्क रखने के आरोप में डीएसपी रैंक के तीन पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है. रांची पुलिस तीनों से पूछताछ करेगी. जिन्हें नोटिस भेजा गया है, उनमें नगरऊंटारी के डीएसपी सुरजीत कुमार, तोरपा के एसडीपीओ अनुदीप सिंह व देवघर के एसडीपीओ अनिमेष नैनथानी शामिल हैं.
बताया जाता है कि रांची पुलिस के अधिकारी तीनों डीएसपी से रंजीत के साथ उनके संबंध के बारे में पूछताछ करेंगे. जरूरत पड़ने पर उनके बयान भी दर्ज किये जायेंगे. यह बात सामने आयी है कि डीएसपी सुरजीत कुमार बचपन से ही रंजीत को जानते थे. उन्हें रंजीत की शादी में पैसे उड़ाते देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










