पलामू में मुठभेड़, लूटी गयी राइफल बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर/हरिहरगंज : हरिहरगंज के सिमरबार में रविवार की रात पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से लूटी गयी राइफल समेत तीन राइफलें बरामद की. अन्य सामान भी मिले. पुलिस ने दावा किया कि पुलिस की गोली से दो-तीन […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर/हरिहरगंज : हरिहरगंज के सिमरबार में रविवार की रात पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से लूटी गयी राइफल समेत तीन राइफलें बरामद की. अन्य सामान भी मिले.
पुलिस ने दावा किया कि पुलिस की गोली से दो-तीन नक्सली घायल हुए हैं. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि सूचना मिली थी कि माओवादी दस्ता हरिहरगंज के सिमरबार में है. पुलिस ने रात 12.30 बजे ऑपरेशन चलाया. पुलिस को देखते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










