टिकट का पैसा ले फरार बुकिंग क्लर्क का सहयोगी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रेलवे का पैसा लेकर फरार बुकिंग क्लर्क स्वराज बनर्जी के सहयोगी निखिल को आरपीएफ ने अरेस्ट कर लिया है. जानकारी के अनुसार निखिल कुसई कॉलोनी, डोरंडा में राजलक्ष्मी अपार्टमेंट में रहता है. उसके पास से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है. उसे रेल मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज […]
विज्ञापन
रांची : रेलवे का पैसा लेकर फरार बुकिंग क्लर्क स्वराज बनर्जी के सहयोगी निखिल को आरपीएफ ने अरेस्ट कर लिया है. जानकारी के अनुसार निखिल कुसई कॉलोनी, डोरंडा में राजलक्ष्मी अपार्टमेंट में रहता है. उसके पास से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है. उसे रेल मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में निखिल भी स्वराज बनर्जी के साथ दिखा था. निखिल ने बताया कि वह स्वराज बनर्जी से पैसा लेकर अपने घर आ गया था. उसे नहीं पता कि स्वराज बनर्जी कहां गया. वहीं आरपीएफ ने स्वराज बनर्जी के घर में उसकी मां व घर के सदस्यों से उसके बारे में पूछताछ की.
घर वालों का कहना है कि उसने अभी तक हमलोगों से कोई संपर्क नहीं किया है. उसका मोबाइल भी बंद है. मालूम हो कि स्वराज बनर्जी कैश काउंटर के लॉकर से 2,29,311 रुपये लेकर फरार हो गया है. इधर, सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि मामला सामने आने व एफआइआर होने के बाद स्वराज बनर्जी को सस्पेंड कर दिया गया है.
- रेलवे ने बुकिंग क्लर्क स्वराज को किया सस्पेंड
- सहयोगी के पास से 40 हजार रुपये बरामद
- स्वराज बनर्जी के बारे में पता लगा रही है पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन