ePaper

रांची से लड़की को ले गया मधुपुर ट्रेन के आगे दे दिया धक्का, मौत

Updated at : 13 Jul 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची से लड़की को ले गया मधुपुर ट्रेन के आगे दे दिया धक्का, मौत

रांची : एक लड़की को फोन पर एक युवक से दोस्ती हुई. सुनहरे सपने दिखाकर युवक लड़की के साथ रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में लीव इन रिलेशन में रहने लगा. इस बीच लड़के की किसी और लड़की से शादी हो गयी. इसकी जानकारी लड़की को नहीं थी. बाद में लीव इन […]

विज्ञापन

रांची : एक लड़की को फोन पर एक युवक से दोस्ती हुई. सुनहरे सपने दिखाकर युवक लड़की के साथ रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में लीव इन रिलेशन में रहने लगा. इस बीच लड़के की किसी और लड़की से शादी हो गयी. इसकी जानकारी लड़की को नहीं थी. बाद में लीव इन में रहने वाली लड़की ने भी युवक पर शादी का दबाव डाला. 16 जून को शादी करने की बात कह लड़की को वह आदर्श नगर से लेकर अपने घर देवघर के करौं के लिए चला.

अगले दिन 17 जून को लड़की को विद्यासागर और मदनकट्टा स्टेशन के बीच एक चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया. इससे लड़की की मौत हो गयी. मधुपुर जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया गया. वहीं दूसरी ओर जब उक्त लड़की से उसके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा था, तो वे बेड़ो से आदर्श नगर पहुंचे. उन्हें पता चला कि लड़की 16 जून को ही कहीं गयी है. इसके बाद परिजनों ने हरसंभव जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.
इसके बाद चार जुलाई को सदर थाने में परिजनों ने शिकायत की. पुलिस ने जांच की, तो लड़के के बारे में पता चला. फिर उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की़ उसने लड़की को ट्रेन के आगे धक्का देकर जान से मारने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक लड़की पढ़ाई के लिए रांची आयी थी. जबकि आरोपी प्राइवेट में कहीं कहीं काम करता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola