बाघमारा : आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने दुष्कर्मी मुंहबोले चाचा को किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2019 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा दिवानटोला में इंसानियत को शर्मसार और बर्बरता की हद को पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत की गई. रात अपनी मां के साथ सोयी बच्ची को उठा कर उनके मुंह बोले चाचा गोवर्धन रजवार (30)ने घर के […]
विज्ञापन
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा दिवानटोला में इंसानियत को शर्मसार और बर्बरता की हद को पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत की गई. रात अपनी मां के साथ सोयी बच्ची को उठा कर उनके मुंह बोले चाचा गोवर्धन रजवार (30)ने घर के पीछे बाड़ी में लेजाकर रेप किया.
यह घटना गुरुवार की रात डेढ़ बजे की बताया जा रहा है. घटना के बाद दुष्कर्मी फरार हो गया. विस्तर में बच्ची को न देख बच्ची की मां रोने लगी .शोर मचाने पर परिजन इधर- उधर ढुंढ ने लगे. घर के पीछे बाड़ी में बच्ची बेहोश हालत में मिली. शरीर में जख्म एवं प्राइवेट पार्ट में खुश बहता देख परिजन घबरा गया.
सुबह बच्ची को ईलाज कराने के लिए परिजन कतरास के एक निजी क्लिनीक ले गये. इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात परिजनों को बताया. होश आने पर बच्ची ने अपने मां-बाप को बताया कि रात को गोवर्धन रजवार चाचा ने उसे विस्तर से उठा कर बाड़ी ले गया था. वहां उसके साथ पेंट खोलकर गंदा काम किया था. हलला करने पर मुंह दबाकर उसे मारा-पीटा था.
बच्ची के साथ हुई हैवानियत व शरीर में जख्म का निशान देख परिजन आग बबूला हो गये. अस्पताल से घर लौटने के बाद परिजन व गांव के लोग दुष्कर्मी को खोजने लगे. लेकिन वह घर पर नहीं मिला. बच्ची और दुष्कर्मी का घर हटा हुआ है. आरोपी गोवर्धन रजवार मनसा रजवार का छोटा पुत्र है वह शादी शुदा है और चार महीने का एक बच्चे का पिता है.एक सफ्ताह पहले ही उनकी पत्नी मायके से लौट कर आयी है.
गोवर्धन और बच्ची के सगे चाचा दोनों एक साथ हरिणा सहारा इंडिया ऑफिस में काम करता है. बस्ती में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति बनी हुई है. डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया पति विनोद महतो एवं पंसस पति नंदलाल रवानी के साथ बस्ती के लोग परिजनों के साथ बच्ची को लेकर शाम चार बजे थाना पहुंचे. लोगों ने दुष्कर्मी को कडी से कडी सजा दिलाने की मांग पुलिस से की.
चाईल्ड हैल्फ लाईन की सूचना पर पुलिस हुई रेस
घटना की जानकारी धनबाद चाईल्ड हैल्फ लाइन को मिली. सूचना मिलते ही हेल्फ लाइन के सदस्य अभिषेक साव ने इसकी सूचना बाघमारा थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस डुमरा दिवान टोला बच्ची के घर पहुंची.
बच्ची के पिता द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस आरोपी गोवर्धन रजवार को हरिणा स्थित साहारा इंडिया ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया.बच्ची को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया. चिकित्सकों ने पूर्ण जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस पीसीआर वैन से बच्ची को लेकर पीएमसीएच ले गया.
बच्ची के पिता के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोवर्धन रजवार के खिलाफ भादवि की धारा 376 एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के समक्ष गोवर्धन ने अपने आप को बेकसूर बता रहे थे. उनका कहना है कि संपती विवाद को लेकर उनके बड़े भाई और भतीजे ने झुठा आरोप लगा कर फंसाया है.
माई राती फेर चाचा उठाई के ले जितो
थाना में पुछताछ के दौरान बच्ची काफी डरी हुई थी. बार-बार अपनी मां और दादी से यह कर रही थी कि माई राती फेर गोवर्धन चाचा उठाई के ले जितो. यह बात कह कर बच्ची रोने लगती है, बच्ची की इस डरपन से परिजन भी घबराए हुए हैं. पुलिस के समक्ष बच्ची ने दुष्कर्मी गोवर्धन की पहचान भी की.
दुष्कर्मी के आचरण से गांव की महिलाएं भी खफा:
बाघमारा: दुष्कर्मी गोवर्धन रजवार की आचरण से गांव की महिलाएं भी खफा हैं. महिलाओं का कहना है कि खुले शौच के व तलाब में नहाने के दौरान गोवर्धन महिलाओं को गंदी नजर से घुरता था. महिलाओं की प्रति उनका आचरण ठीक नहीं था. इसके गलत आचरण के कारण गांव की किशोरी दूर रहती है. लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उसपर रेप का आरोप उस पर लग चुका है. गांव में इसके खिलाफ पंचायती हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




