वैन में आग लगा भागनेवाली युवती की पुलिस तेजी से कर रही है तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रातू : रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ के समीप चलती मारुति वैन में आग लगाकर कूद कर भागने वाली युवती की तलाश पुलिस तेजी से कर रही है. लेकिन युवती के बारे में पुलिस को अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं घटना में गंभीर रूप से झुलस गये प्रेमी विजय साहू की स्थिति गंभीर […]
विज्ञापन
रातू : रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ के समीप चलती मारुति वैन में आग लगाकर कूद कर भागने वाली युवती की तलाश पुलिस तेजी से कर रही है. लेकिन युवती के बारे में पुलिस को अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं घटना में गंभीर रूप से झुलस गये प्रेमी विजय साहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
विजय साहू के भाई गिंजो ठाकुरगांव निवासी राजू साहू ने रविवार को पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी है. उसने पुलिस को बताया कि बड़काटोली ठाकुरगांव निवासी युवती से विजय साहू की पहले से दोस्ती थी. लड़की उस पर शादी करने को लेकर दबाव बना रही थी. चूंकि विजय साहू के बड़े भाई की अभी शादी नहीं हुई है, इसलिए वह युवती से बाद में शादी करने की बात बोलता था.
शनिवार को युवती ने विजय साहू से कहा था कि उसे अपनी मौसी से मिलने मालश्रृंग जाना है. तब विजय मारुति वैन में उसे साथ लेकर मालश्रृंग जा रहा था. अचानक लड़की ने उससे कहा कि उसे झखराटांड़ जाना है. इसी दौरान रामदेव कॉम्प्लेक्स समीप पीछे सीट पर बैठी लड़की ने वैन का आगे का दरवाजा लॉक कर दिया.
इसके बाद बैग से पेट्रोल से भरी बोतल निकाल कर विजय के शरीर पर छिड़क दिया और लाइटर से आग लगा दी. इसके बाद वह वैन से कूद कर भाग निकली. पुलिस मामले में लड़की का पक्ष लेने और सच्चाई जानने के लिए लड़की के घर भी गयी, लेकिन उसके घर पर ताला बंद मिला. थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के मिलने के बाद ही वस्तुस्थिति की जानकारी मिल पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










