ePaper

बड़े भाई ने साली से शादी कराने से किया इन्कार, तो छोटे भाई ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

Updated at : 25 Apr 2019 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े भाई ने साली से शादी कराने से किया इन्कार, तो छोटे भाई ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके में आईईएल थाना के लट्टखुट्टा निवासी गफ्फार के 22 वर्षीय पुत्र मो एहरार अहमद की मौत के मामले में बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने मृतक के छोटे भाई मो अबरार अहमद सहित हमले एवं साजिश में शामिल उसके दो […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके में आईईएल थाना के लट्टखुट्टा निवासी गफ्फार के 22 वर्षीय पुत्र मो एहरार अहमद की मौत के मामले में बेरमो एसडीपीओ आर रामकुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने मृतक के छोटे भाई मो अबरार अहमद सहित हमले एवं साजिश में शामिल उसके दो सहयोगियों सहित कुल तीन को बुधवार की रात्रि विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में अनपढ़ से पोस्ट ग्रेजुएट तक उम्मीदवार

विगत 18 अप्रैल को गोमिया आईईएल थाना के लट्टखुट्टा निवासी व्यवसायी गफ्फार के पुत्र मो एहरार अहमद पर जानलेवा हमला बोकारो थर्मल थाना के गंडके में रात्रि लगभग आठ बजे किया गया था. मो एहरार अहमद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था. घटना के दिन रात में आईईएल थाना के लट्टखुट्टा निवासी गफ्फार का 22 वर्षीय पुत्र मो एहरार अहमद पेंक निवासी छोटे के साथ बाइक से पेंक से रुपया का तकादा कर अपने गांव लट्टखुट्टा लौट रहा था.

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके स्थित इमली पेड़ के समीप घात लगाकर पहले से मौजूद एहरार के भाई अबरार ने बाइक को रुकने का इशारा किया था. बाइक रोकते ही अबरार ने एहरार के सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर दिया. हमला करने के बाद दोनों युवक भाग गये. एहरार के साथ बैठे छोटे ने भागकर अपनी जान बचायी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : गोड्डा जिला के भलुआ गांव में भीषण आग

छोटे ने पुलिस को बताया कि अबरार ने ही कुल्हाड़ी से हमला किया है. हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई अबरार पर घटना के दिन से ही लगा था. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुकान के लिए छोटे भाई अबरार ने अपने बड़े भाई मो एहरार की हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, छोटा भाई अबरार मृतक मो एहरार की साली से शादी करना चाहता था. बड़ा भाई और उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी. इससे भी अबरार के मन में गुस्सा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola