गिरिडीह में 15 लाख बरामदगी मामले में बोकारो में आयकर सर्वे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन की चौकसी से लगातार काला धन पकड़ा जा रहा है. गुरुवार को गिरिडीह के बेंगाबाद में बोकारो के व्यवसायी हीरा लाल गुप्ता के एक्सयूवी से बरामद 15 लाख रुपये के मामले में शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने बोकारो में भारत री रोलिंग मिल के संचालक के […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशासन की चौकसी से लगातार काला धन पकड़ा जा रहा है. गुरुवार को गिरिडीह के बेंगाबाद में बोकारो के व्यवसायी हीरा लाल गुप्ता के एक्सयूवी से बरामद 15 लाख रुपये के मामले में शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने बोकारो में भारत री रोलिंग मिल के संचालक के ठिकाने पर सर्वे किया. इसमें संचालक द्वारा 50 लाख रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया गया.
हालांकि 15 लाख रुपये का व्यवसायी ने अब तक हिसाब नहीं दिया है. वहीं तमाड़ में कार से मिले 10 लाख रुपये के मामले में अब तक संबंधित पक्ष द्वारा रुपये के वैद्य होने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका है.
इस वजह से अब मामले में पप्पू बस के संचालक को समन भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. जबकि इटखोरी में बस से बरामद चार लाख रुपये मामले में पुलिस और अायकर की टीम जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










