संताल परगना में ही बनेगा एम्स

एम्स मामले पर गरमायी राजनीति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा रांची/दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि एम्स का निर्माण संताल परगना में ही होगा. इसके लिए इस प्रमंडल में उपयुक्त जगह तलाशी जा रही है. दुमका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना का इलाका स्वास्थ्य के […]
एम्स मामले पर गरमायी राजनीति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा
रांची/दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि एम्स का निर्माण संताल परगना में ही होगा. इसके लिए इस प्रमंडल में उपयुक्त जगह तलाशी जा रही है. दुमका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना का इलाका स्वास्थ्य के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है. धनबाद, जमशेदपुर या रांची जैसे शहरों में बड़े सरकारी या फिर गैर सरकारी अस्पताल हैं. उन्होंने कहा कि जमीन मिलने के बाद इस दिशा में आगे पहल की जायेगी.
इधर, मुख्यमंत्री के बयान के बाद सरकार के अंदर एम्स के मामले पर राजनीति गरम हो रही है. मंत्रियों का कहना है कि जल्द से जल्द एम्स बनाने की दिशा में पहल होनी चाहिए. वहीं कांग्रेस से सरकार में मंत्री मन्नान मल्लिक ने धनबाद में एम्स बनाये जाने की मांग रख दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




